रांची : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, रांची द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर 298 पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती Senior Hospital Manager, Hospital Manager, Finance Manager और IT Executive पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का मुख्य सारांश
विवरण | जानकारी | |
---|---|---|
भर्ती का नाम | झारखंड NHM भर्ती 2025 | |
संगठन | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड | |
कुल पद | 298 | |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन | |
वेतनमान | ₹11,000/- से ₹29,000/- | |
आवेदन शुरू | 27 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 (06:00 PM तक) |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट |
jrhms.jharkhand.gov.in |
पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर | 39 |
हॉस्पिटल मैनेजर | 201 |
फाइनेंस मैनेजर | 29 |
आईटी एक्जीक्यूटिव | 29 |
कुल पद | 298 |
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
1. Senior Hospital Manager
- योग्यता: MBBS / PG डिप्लोमा / MBA (Hospital Management) / MPH
- अनुभव: 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक
- विशेष ज्ञान: IPHS नियम, हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर आदि
2. Hospital Manager
- योग्यता: PG डिप्लोमा / MBA / MPH
- अनुभव: न्यूनतम 3 वर्ष
- विशेष ज्ञान: हॉस्पिटल सिस्टम, हेल्थ सॉफ्टवेयर
3. Finance Manager
- योग्यता: M.Com / CA / CS / MBA (Finance)
- अनुभव: 3 वर्ष
- विशेष ज्ञान: ERP, बजटिंग, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर
4. IT Executive
- योग्यता: B.E./B.Tech/MCA/M.Sc. (कंप्यूटर साइंस / IT)
- अनुभव: कुल 5 वर्ष, जिसमें 2 वर्ष प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में
- विशेष ज्ञान: Java, .NET, नेटवर्किंग, हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर
आयु सीमा (1 अगस्त 2024 तक)
श्रेणी | अधिकतम आयु | आयु में छूट सहित |
सामान्य- | 40 वर्ष | 45 वर्ष तक |
EWS | 40 वर्ष | 46 वर्ष तक |
OBC (BC-I/BC-II) | 42 वर्ष | 47 वर्ष तक |
महिला (Unreserved) | 43 वर्ष | 48 वर्ष तक |
SC/ST | 45 वर्ष |
50 तक |
आवश्यक दस्तावेज़
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ 27 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025
- एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा
- परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
आवेदन प्रक्रिया
1. सबसे पहले recruitment.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. “Register” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
3. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
4. सभी जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान करें।
6. आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगर आप हेल्थ मैनेजमेंट, फाइनेंस या IT के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और झारखंड में सरकारी हेल्थ सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो NHM झारखंड की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। 21 जुलाई 2025 आवेदन की अंतिम तारीख है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।