रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (CEN 02/2025) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6238 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी:
- संगठन - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) चंडीगढ़
- कुल पद - 6238
- पद का नाम - तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 183 पद<br>तकनीशियन ग्रेड-III: 6055 पद
- आवेदन प्रक्रिया - ऑनलाइन
- आवेदन की अंतिम तिथि - 28 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in
शैक्षणिक योग्यता:
- तकनीशियन ग्रेड-I (Level-5):
B.Sc. (Physics / Electronics / Computer Science / IT / Instrumentation) या डिप्लोमा या बीटेक (संबंधित शाखा में)
- तकनीशियन ग्रेड-III (Level-2):
10वीं पास + ITI (NCVT/SCVT) या 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरा होना चाहिए।
- नोट: डिप्लोमा/डिग्री केवल तभी मान्य है जब विशेष रूप से मांगी गई हो।
आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के अनुसार):
- पद न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
- ग्रेड-I 18 वर्ष 33 वर्ष
- ग्रेड-III 18 वर्ष 30 वर्ष
आयु में छूट:
- OBC: 3 वर्ष
- SC/ST: 5 वर्ष
- PwBD: अधिकतम 15 वर्ष तक (श्रेणी के अनुसार)
वेतनमान :
- पद वेतन स्तर मूल वेतन
- ग्रेड-I Level 5 ₹29,200/- प्रति माह
- ग्रेड-III Level 2 ₹19,900/- प्रति माह
कुल इन-हैंड वेतन:
- ग्रेड-III: ₹28,000 – ₹32,000
- ग्रेड-I: ₹44,000 – ₹47,000 (DA, HRA, TA सहित)
चयन प्रक्रिया:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
2. दस्तावेज़ सत्यापन
3. मेडिकल
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
श्रेणी शुल्क
- सामान्य / अन्य - ₹500/- (CBT देने के बाद ₹400 रिफंड)
- SC / ST / महिला / PwBD / अल्पसंख्यक / EBC - ₹250/- (CBT के बाद पूरा रिफंड)
आवश्यक दस्तावेज़:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति/आय/विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- अधिसूचना जारी - 21 जून 2025
- आवेदन प्रारंभ - 28 जून 2025
- अंतिम तिथि - 28 जुलाई 2025
- शुल्क भुगतान अंतिम तिथि - 30 जुलाई 2025
- करेक्शन विंडो - 1–10 अगस्त 2025
- स्क्राइब डिटेल्स सबमिशन - 11–15 अगस्त 2025
आवेदन कैसे करें?
1. rrbapply.gov.in पर जाएं
2. नया रजिस्ट्रेशन करें
3. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
4. शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें
5. आवेदन की प्रति प्रिंट कर लें