
डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू, रांची में क्लस्टर लेवल डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत क्रिकेट और खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता नाॅक आउट आधार पर खेली जाएगी। खो-खो गर्ल्स और ब्वायज में ग्यारह-ग्यारह स्कूल की टीम, क्रिकेट गर्ल्स में पांच स्कूलों की टीम और क्रिकेट ब्वायज में आठ स्कूलों की टीम भाग ले रही हैं। इस खेल कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व पदाधिकारी प्रशांत करण, डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन भी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, आर्य समाजी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा, डीएवी खूंटी के प्राचार्य टीपी झा आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि कि खेल के प्रति आपका यह जुनून और उर्जा आपके खेल को और भी निखारे, खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाए तथा यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में काम आए। उन्होंने खो-खो के उद्गम के बारे में बताया कि यह खेल महाभारत काल में चक्रव्यूह रचना तोड़ने की कला से शुरू हुआ।प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह खेल मंच शिक्षा नीति के समग्र विकास की अवधारणा का एक पहलू है। इस प्रतियोगिता के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से सम्बद्धता प्राप्त है।

पहले दिन का खेल परिणाम
पहले दिन ब्वायज खो-खो इवेंट में डीएवी लोहरदगा ने डीएवी सिल्ली को 20-2 से हराया, गांधीनगर कांके ने गुमला को एक पारी तीन अंकों से, हेहल ने कडरू को 2 अंकों से, डाल्टनगंज ने बरियातू को 34-7 से हराया। क्रिकेट ब्वायज में डीएवी कडरू ने डीएवी पुंदाग को सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में हराया, हेहल ने गांधीनगर कांके को दो रनों से, खलारी ने नीरजा सहाय कांके को बीस रनों से और बरियातू ने कडरू को नौ विकेट से हराया। क्रिकेट गर्ल्स में डीएवी हेहल ने डीएवी बरियातू को दस विकेट से और कडरू ने बिस्टुपुर को भी दस विकेट से हराया।
