कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में दुर्गोत्सव के अवसर पर डांडिया 2022 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष पंचम सिंह और प्राचार्या डॉ.नीता पांडे ने सभी को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दी। मौके पर प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य के विजय का संदेश देती है। बच्चे दुर्गा पूजा के संदेश को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद यह पहला अवसर है जब बच्चे पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं जिससे बच्चों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज ने किया जबकि बच्चों ने शिक्षक सतीश मिश्रा, मोनिका मुंडू, प्रियंका चक्रवर्ती एवम शर्मिला पैतनडी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Cambrian Public School: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में डांडिया 2022 का आयोजन

Leave a comment